फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोदी का रैली स्थल बदला, अब सिवाया टोल प्लाजा के पास होगी

मोदी का रैली स्थल बदला, अब सिवाया टोल प्लाजा के पास होगी

Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मोदी का रैली स्थल बदला, अब सिवाया टोल प्लाजा के पास होगी
28 मार्च को मेरठ और मुजफ्फरनगर लोकसभा की होगी यह पहली संयुक्त जनसभा
विज्ञापन

3.50 लाख कार्यकर्ताओं को रैली में लाने का लक्ष्य दिया क्षेत्रीय नेतृत्व ने
- एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा के पास भगवती कालेज के पीछे होगी रैली
- पहले माधवकुंज फिर जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय स्थल पर रैली हुई थी प्रस्तावित
- प्रत्येक बूथ से एक-एक बस लाने का लक्ष्य तय, रैली स्थल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में 28 मार्च को नेशनल हाईवे-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय नेतृत्व ने इस रैली में मुजफ्फरनगर और मेरठ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी 10 विधानसभाओं के साथ बागपत लोकसभा सीट की सिवालखास और बिजनौर सीट की हस्तिनापुर विधानसभा से करीब 3.50 लाख कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया है।
भाजपा के क्षेत्रीय नेतृत्व ने पहले माधवकुंज और बाद में जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय स्थल पर रैली करना प्रस्तावित किया था। लेकिन शनिवार को अचानक मुजफ्फरनगर लोकसभा की भी संयुक्त रैली तय होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान के दबाव में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने रैली स्थल बदल दिया। इसके लिए दौराला थाना क्षेत्र में सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित भगवती कालेज के पीछे खाली पड़ी जमीन को तय किया गया है। शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अजय, पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा आदि नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। सभी ने जगह को अंतिम रुप से तय करते हुए तैयारी शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इस जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

स्थल देखने पहुंचे अधिकारी
एसडीएम सरधना अमित भारतीय, एसपी सिटी अखिलेश नारायण, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, एडीएम सिटी, एसओ दौराला, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम समेत अन्य अधिकारियों ने शनिवार देर शाम प्रस्तावित रैली स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निपटना होगी बड़ी चुनौती
मोदीपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बड़ी चुनौती मोदीपुरम हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण लगने वाले जाम से निपटने की होगी। यहां सामान्य दिनों में ही बड़ा जाम लगता है। रैली के दिन तो यहां समस्या और भी विकट हो जाएगी। यहां साढ़े तीन मीटर चौड़ी सर्विस रोड से हजारों की संख्या में रोजाना यातायात निकालना बड़ी समस्या बनता है। रेंगते हुए वाहन निकलते हैं। अब भाजपा ने इस क्षेत्र में रैली प्रस्तावित कर दी। ऐसे में मेरठ की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस-प्रशासन के साथ ही पल्लवपुरम और आसपास के गांवों वालों के सामने भी बड़ी समस्या होगी। रैली स्थल पर पहुुंचने वाली हजारों की संख्या में भीड़ का हाईवे से निकलना आसान नहीं होगा। सबसे ज्यादा समस्या पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर रहेगी। फ्लाईओवर से दूसरा रास्ता भी ऐसा कोई बड़ा नहीं है, जिससे ट्रैफिक को आसानी से निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed