{"_id":"5c92a54fbdec2214743f3c7c","slug":"31553114447-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम के समय हुई बारिश ने फीका किया होलिका दहन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम के समय हुई बारिश ने फीका किया होलिका दहन का पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने बदला मौसम
मोदीपुरम। मार्च में जहां मंगलवार का दिन सीजन में सबसे गर्म रहा है, वही बुधवार शाम हुई बारिश ने मौसम बदल दिया। अब बृहस्पतिवार को भी बादल छाने के आसार हैं, बारिश भी हो सकती है।
बुधवार को सुबह से आसमान साफ होने के कारण दिन में तेज धूप खिली रही। शाम के समय मौसम बदल गया और आसमान पर काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश गंगानगर क्षेत्र में ज्यादा हुई। कुछ देर बाद ही बारिश बंद हो गई। मौसम बदलने के कारण लोगों को दुल्हैैंडी पर बारिश होने की चिंता सताने लगी है। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 व न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन का तापमान बढ़ रहा है। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में नमी होने व तेज हवा के चलते बुधवार शाम को बारिश हुई है।