फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला दिवस पर कार्यक्रम।

महिला दिवस पर कार्यक्रम।

Sat, 09 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर कार्यक्रम।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी फीमेल फैकल्टी व छात्राओं को सशक्त महिलाओं के जीवन परिचय के माध्यम से संदेश दिया। वहीं, कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह प्रार्थना सभा में महिलाओं से जुड़े प्रश्नों के आधार पर क्विज हुई। प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने कहा कि सही मायने में हर दिन महिला दिवस है, लेकिन समाज में विशेष पहचान बनाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। एकेडमिक कोर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी ने कहा कि सारी समस्याओं की जड़ यही है कि पुरुष महिलाओं को समान नहीं मानते। यदि ऐसा कर लें तो महिला सशक्तिकरण स्वत: हो जाएगा। इसके साथ ही गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं का एक शैक्षिक टूर विभागाध्यक्ष रुचिका गुप्ता के निर्देशन में दिल्ली के मुगल गार्डन और अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया। वहीं, एमपीएच हॉल में सशक्त महिलाओं के जीवन से जुड़ी कहानियां दिखाई गईं। इसके तहत अरुणिमा सिन्हा का वीडियो दिखाया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष रुचिका गुप्ता के साथ शिखा, शिप्रा, शगुन, गुंजन, रिज्मा, वंदना, हरजीत, दिव्या, हिमानी, राधा, स्वस्ति, अनिता, साफिया, ज्योति, कोमल आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कोषाध्यक्ष पुखराज काकरान व प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांस, नाटक, सिगिंग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। कोषाध्यक्ष पुखराज काकरान ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। यह देश की उन्नति का प्रतीक है। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुशीला ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की नारी विश्व पटल पर अपने देश तथा नारी जाति का मान-सम्मान बढ़ा रही है। कार्यक्रम में संस्थान के एचओडी मनोज कुमार सैनी, वाईपी सिंह, वसीम खान, गौरव कौशिक, राहुल सिंघल, सबनूर, रितिका मलिक आदि सभी शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की छुट्टी कराकर स्कूल में शादी कराई
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा को लेकर जहां प्रदेश सरकार पूरा ध्यान दे रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्कूल विवाह स्थलों में तब्दील होते जा रहे हैं। तहसील रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला नं. एक में आज बच्चों की छुट्टी कराकर वहां पर विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर करने तथा शिक्षा बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित हुए हैं। इसके बावजूद स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते बेसिक शिक्षा का बंटाधार हो रहा है। अब इन स्कूलों का उपयोग अधिकतर विवाह समारोह आयोजित कराने के लिए होने लगा है। क्योंकि बहुत कम खर्च में आसानी से स्थान उपलब्ध हो जाता है। तहसील रोड प्राइमरी पाठशाला नं. एक स्थित है। इसमें शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी कराकर वहां पर विवाह समारोह आयोजित कराया गया। वहीं, इस संबंध में स्कूल के अध्यापक नफीस से पूछा गया तो उनका कहना था कि पालिका की ओर से यह कार्य कराया गया है। वहीं, पालिका के चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि गरीब परिवार की लड़की की शादी थी। इसलिए कार्यक्रम आयोजित करा दिया गया। भविष्य में ऐसा नहीं किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा इस स्कूल में पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed