फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैपिड रेल के लिए मिले एक हजार करोड

रैपिड रेल के लिए मिले एक हजार करोड

Sat, 02 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
रैपिड रेल के लिए मिले एक हजार करोड
1000 करोड़ से रफ्तार पकड़ेगा रैपिड का काम
विज्ञापन

बजट में रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम को मिली धनराशि
आरआरटीएस के पहले चरण में दिल्ली-मेरठ रूट पर शुरू होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में रैपिड रेल को एक हजार करोड़ रुपये के बजट का आवंटन कर काम को रफ्तार दे दी है। मेरठ से दिल्ली एक घंटे से कम में सफर को पूरा करने के लिए एनसीआरटीसी तेजी से कार्य कर रही है। इस कार्य को तय समय पर पूरा करने के लिए धन का आवंटन किया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन साल-2024 तक रैपिड रेल को चलाने का दावा कर रहा है। मेरठ से दिल्ली के बीच पहला रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण किया जाना है।
पिछले छह महीने में दिल्ली से मेरठ कॉरीडोर पर तेजी से कार्य हुआ है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक कार्य शुरू होना है। इससे पहले गुरुवार को मोहननगर में पाइल लोड टेस्टिंग शुरू की गई। पिछले दिनों इस कार्य में दिल्ली सरकार ने रोड़ा अटकाया हुआ था। लेकिन दिल्ली सरकार ने भी प्रोजेक्ट पर हरी झंडी दे दी है। अब लोक निवेश बोर्ड की सहमति का इंतजार है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार प्रोजेक्ट के लिए मिला धन
इस प्रोजेक्ट के लिए धन लगातार दिया जा रहा है। पिछले बजट में भी केंद्र सरकार की ओर से 659 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने बजट में 250 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर प्रोजेक्ट पर
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल
कुल किलोमीटर - 82
कुल समय - 55 मिनट
कुल स्टेशन - 22
एलीवेटेड स्टेशन - 17
अंडरग्राउंड स्टेशन - 5
ये हैं स्टेशन - सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डौरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed