{"_id":"5b8afb9142c7924671664f14","slug":"31535835025-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चो ने जनमाष्टमी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चो ने जनमाष्टमी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने कन्हैया बन छेड़ी बांसुरी की धुन
मेरठ। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण बनकर सुंदर झांकियां सजाई। छात्राओं ने श्रीकृष्ण बनकर आए छात्रों द्वारा बजाई गई मुरली की तान पर नृत्य किया।
न्यू किशनपुरा बागपत रोड स्थित शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज में बच्चाें ने जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया। कॉलेज के छोटे बच्चे कान्हा के रूप में एवं साथ में छोटी-छोटी बालिकाएं राधा के रूप में आई और डांस किया। अध्यापिका राधा मैम ने सुंदर भजन गाया जिसका संचालन देवेंद्र कौर ने किया। प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। चारू, अनुष्का, साक्षी, सौरभ, देवांश, समीक्षा आदि बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मोदीपुरम के सिवाया भराला मार्ग पर स्थित वेद इंटर नेशनल में बच्चों ने श्री कृष्ण लीला पर आधारित लघु नाटिका व भजनों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। वेद इंटरनेशनल के चेयरमैन अजीत कुमार ने बच्चों को श्री कृष्ण की लीलाओं सेअवगत कराया। शिक्षिक मीनू तोमर, शालिनी विंग आदि रहे। दयावती मोदी इंटरनेशनल में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण जन्मोत्सव की प्रस्तुति दी। झाकियों और लघु नाटिका के माध्यम कृष्ण जन्म से लेकर मामा कंस के वध तक सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने दयावती मोदी इंटरनेशनल व प्री स्कूल का कार्यभार संभाला। जहां अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कंकरखेड़ा के एमपीएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या सोनू साहनी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। दा आर्यंस स्कूल के एमडी अक्षय सिंह व प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्या प्रशंसा बाली, मृणालिनी शर्मा, कविता मित्तल, अनीता रानी, आभा सिंह, रश्मि शर्मा, वंदना कपूर, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया।
विज्ञापन
कोई बनी राधा तो कोई बना कृष्ण
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य एजी वर्गिश, संस्था के सीनियर विंग कोआर्डिनेटर नितिन सिंह तोमर व किंडर गार्टन विंग कोआर्डिनेटर हरजीत कौर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। रचना श्रीवास्तव, प्रीति, शिखा शर्मा, हितैष, नितिन तोमर आदि रहे।
रोटरी क्लब विशाल ने मनाई जन्माष्टमी
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ विराट क ी पारिवारिक सभा शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में हुई। इस दौरान सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। शुभारंभ मोहित जैन ने किया। तनीषा माहेश्वरी ने गणेश वंदना सुनाई। इस्कॉन मंडली ने नृत्य किया। रेनू गुप्ता, सारिका गोयल, मानसी शर्मा ने नृत्य नाटिका का मंचन किया। ममता गुप्ता, सरिता माहेश्वरी, प्राची गुप्ता, सीमा गुप्ता, मन्नू जैन ने महारास की प्रस्तुति दी। राजीव अग्रवाल ने भजन सुनाए। वंदना सिंघल, चारु सिंघल, रितु रस्तोगी ने झांकी सजाई। निर्णायक की भूमिका निशा वर्मा की रही। अध्यक्ष विकास गुप्ता ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। अनिल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, रवि माहेश्वरी, कपिल गोयल, नितिन गुप्ता, प्रयांश जैन, सुमन शर्मा, अरुण कुमार व राजीव गुप्ता का सहयोग रहा।
पर्यावरण व स्वच्छता क्लब ने मनाई जन्माष्टमी
मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। क्लब के निदेशक आयूष गोयल एवं पीयूष गोयल, कवि ईश्वर चंद गंभीर, एसोसिएशन के विपुल सिंघल, देवेंद्र गोयल, सुधीर गर्ग, कुलदीप त्यागी, अरविंद चौधरी व कृषक बंधु उपस्थित रहे।
गुरुकुल किड्ज में मनाई जन्माष्टमी
मेरठ। गुरुकुल किड्ज देवपुरी में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हषो़ॱरल्लास से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए। बच्चों ने नृत्य नाटिका की। बच्चों के साथ मटकी फोड़ने के दृश्य ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने फूलों की होली खेली। स्कूल संचालिका सारिका गुप्ता ने बच्चों को कृष्ण जन्म का महत्व बताया। गुरुकुल किड्ज में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहते हैं।
खास बातें:
कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने सजाई झांकियां