फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इस बार बढ़ेंगे सर्किल रेट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

इस बार बढ़ेंगे सर्किल रेट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
इस बार बढ़ेंगे सर्किल रेट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
हाईवे किनारे की जमीन होगी महंगी
विज्ञापन

मेरठ। प्रशासन ने इस बार सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी में मंदी से रजिस्ट्री में आ रही गिरावट को देखते हुए पिछले साल रेट नहीं बढ़ाए गए थे। लेकिन इस बार नई कवायद के साथ सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत हाईवे किनारे की कॉलोनियों के रेट सबसे ज्यादा बढ़ेंगे। इसके लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अपने कार्यालय में बुलाई बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

रजिस्ट्री विभाग हर साल सर्किल रेट बढ़ाता है, लेकिन लगातार प्रॉपर्टी में आई मंदी से रजिस्ट्री विभाग राजस्व लक्ष्य पूरा करना तो दूर पिछले आंकड़ों को भी नहीं छू पा रहा है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार ने अपने कार्यालय में एमडीए, आवास एवं विकास परिषद, नगर निगम, तीनों तहसीलों के एसडीएम, सभी उपनिबंधक, वन विभाग, पीडब्लूडी आदि के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि वह अपने अपने क्षेत्र से रिपोर्ट तैयार करें। जिसमें हाईवे की कॉलोनियों पर सबसे ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि निवेशक और खरीददार यहीं ज्यादा हैं। ऐसे में हाईवे के साथ ही पॉश इलाकों और व्यवसायिक क्षेत्रों को भी चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करें। एडीएम वित्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार करें। उसके बाद अगली बैठक में प्रस्तावित सर्किल रेटों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed