फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मानसरोवर कालोनी में तीन सड़कों का लोकार्पण

मानसरोवर कालोनी में तीन सड़कों का लोकार्पण

Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर कालोनी में तीन सड़कों का लोकार्पण
मानसरोवर कालोनी में तीन सड़कों का लोकार्पण
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम के वार्ड 32 की मानसरोवर कालोनी में तीन गलियों में सड़क निर्माण किया गया है। जिनका लोकार्पण गली नंबर एक अंबेडकर गली में नारियल तोड़कर किया गया। नगर निगम ने बोर्ड फंड से वार्ड के मानसरोवर कालोनी की गली नंबर एक, दो और तीन का निर्माण किया है। बुधवार को भाजपा के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और पार्षद ललित नागदेव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। अश्वनी त्यागी ने नारियल तोड़ा। इस दौरान अश्वनी त्यागी ने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार विकास का इतिहास रच रही है। जनता से किए वादे पूरे किए जा रहे हैं। प्रत्येक जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने का काम कर रहे हैं। हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले शहर ही नहीं बल्कि देहात में भी अपार विकास कार्य होंगे। पार्षद विपिन जिंदल, मनमोहन जोहरी, लेखाराज सिंह, राजदीप गुप्ता, अशोक त्यागी एडवोकेट, रामसिंह चौधरी, तारीफ सिंह, धर्म सिंह, होशियार सिंह, मदन लाल, शिव गौतम, संदीप कन्नोजिया, मदन लाल, गोपाल कुमार, बबलू, हरि गोपाल, अजय कुमार, राजपाल सिंह आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed