{"_id":"5aea27624f1c1b3b0b8b7b8c","slug":"31525294946-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड के नए सीईओ ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड के नए सीईओ ने संभाला कार्यभार
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड के नए सीईओ ने संभाला कार्यभार
मेरठ। कैंट बोर्ड के नए सीईओ प्रसाद चवन ने बुधवार को मेरठ पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। बृहस्पतिवार से वे दफ्तर में कामकाज शुरू करेंगे। आईडीएस अधिकारी प्रसाद चवन अब तक मुंबई सर्किल के डीईओ थे।
तीन महीने पहले कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव का तबादला जयपुर हो गया था। उनकी जगह मुंबई सर्किल के डीईओ प्रसाद चवन को तैनाती दी गई थी। मुंबई से यहां आने में देरी की वजह से कुछ दिनों के लिए दिल्ली के डीईओ आलोक गुप्ता को कार्यवाहक सीईओ का चार्ज दिया गया था। बुधवार को सीईओ चवन प्रसाद ने कार्यभार संभाल लिया। कैंट क्षेत्र में सीईओ के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। मोबाइल वैन टावर और सीवरेज लाइन का काम काफी समय से अटका पड़ा है। मोबाइल टावर नहीं होने के चलते कैंट क्षेत्र में लोगों को बड़ी समस्या है। इसके अलावा अवैध निर्माणों को रोकना भी उनके लिए बड़ी चुनौती रहेगी।
खास बातें:
बृहस्पतिवार से ऑफिस में करेंगे काम, मुंबई सर्किल के रहे हैं डीईओ