फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कितनी जमीन है बंधक, इस पर दस्तावेज खंगालना शुरू

कितनी जमीन है बंधक, इस पर दस्तावेज खंगालना शुरू

Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
कितनी जमीन है बंधक, इस पर दस्तावेज खंगालना शुरू
कितनी जमीन है बंधक, दस्तावेज खंगालने शुरू
विज्ञापन

मेरठ। होटल हारमनी इन के एक हिस्से में लगभग तीन साल से तनिष्क शोरूम खुला है। चर्चा यह है कि हिमांशु पुरी ने यह संपत्ति भले ही बेच दी थी। लेकिन रिलायंस फाइनेंस कंपनी के पास पूरी संपत्ति के दस्तावेज बंधक हैं।
नियमानुसार बैंक या फाइनेंस कंपनी ऋण देने पर संबंधित प्रापर्टी के दस्तावेज बंधक बनाकर अपने पास रखती है। यदि ऋण लेने वालों को इसमें से कोई हिस्सा बेचना होता है तो वह ऋणदाता कंपनी या बैंक से इसकी इजाजत लेकर ही बेच सकता है। उसके पैसे का एक हिस्सा कर्ज के रूप में जमा भी होता है। हिमांशु पुरी ने तीन साल पहले इस हिस्से को बेच दिया, जिसमें वर्तमान में तनिष्क शोरूम हैं।
विज्ञापन

हालांकि चर्चा यह है कि इस हिस्से का केवल एग्रीमेंट है। लेकिन खरीददार का दावा है कि उसके पास बाकायदा इसकी रजिस्ट्री है। यदि बिना फाइनेंस कंपनी की मंजूरी के इसे बेचा गया होगा तो यह भी नियम विरुद्घ ही है और यदि उसके कागजात कंपनी के पास बंधक हैं तो इसे बेच कैसे दिया गया। इस संपत्ति के मूल खरीददार को तनिष्क शोरूम किराया देता है। तनिष्क शोरूम के मालिक अभिषेक जैन हालांकि इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है संपत्ति बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी के पास बंधक नहीं है। इतना हिस्सा बंधक मुक्त है और नियमानुसार इसकी रजिस्ट्री कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
तनिष्क शोरूम हैं जहां, वह जमीन भी कहीं बंधक तो नहीं
शोरूम स्वामी का कहना, प्रॉपर्टी है बंधक फ्री, किराया हिमांशु को नहीं, प्रापर्टी के खरीददार को जा रहा
कर्ज देने वाले कर रहे हैं चर्चा कि बंधक है यह प्रॉपर्टी भी, ऐसे नहीं बेची जा सकती थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed