{"_id":"5aa6e2614f1c1bc0078b4e68","slug":"31520886369-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के पेंच कसेंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के पेंच कसेंगे जयंत चौधरी
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन के पेच कसेंगे जयंत चौधरी
मेरठ।
रालोद ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में जयंत चौधरी ने 15 मार्च को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी प्रकोष्ठो के अध्यक्षों और जोनल अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। बैठक में जहां संगठन की समीक्षा होगी, वहीं लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगे का रालोद पर बड़ा असर पड़ा है। इसके चलते पार्टी लोकसभा चुनाव 2014 में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। विधानसभा चुनाव 2017 में भी पार्टी केवल छपरौली सीट जीतने में कामयाब रही थी। पार्टी ने अब फिर से राजनीतिक जमीन को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। पार्टी के सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर व शामली में दो-दो दिन का प्रवास कर चुके हैं। इस क्रम में जयंत चौधरी ने आगामी 15 मार्च को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही तमाम प्रकोष्ठाें के अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया है। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को बैठक की सूचना दी जा चुकी है। देश व प्रदेश का किसान, नौजवान व व्यापारी केंद्र व प्रदेश सरकार से खफा है। पार्टी का संगठन तैयार हो चुका है, अब आंदोलन कर किसानों और नौजवानों को जोड़ने का काम किया जाएगा।