फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिनी स्कर्ट से नहीं, नॉलेज से बने सशक्त - डॉ रीता बहुगुणा जोशी

मिनी स्कर्ट से नहीं, नॉलेज से बने सशक्त - डॉ रीता बहुगुणा जोशी

Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मिनी स्कर्ट से नहीं,  नॉलेज से बने सशक्त  - डॉ रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन खबर - - फोटो भी-
विज्ञापन

मिनी स्कर्ट से नहीं, नॉलेज से बने सशक्त : रीता बहुगुणा जोशी
- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुआ सशक्त नारी सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर।
दुनिया भर में महिलाओं को समानता में नहीं आंका जाता है, लेकिन हमारे यहां महिलाएं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमें अपने अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा। महिलाएं मिनी स्कर्ट से नहीं, नॉलेज से सशक्त बने। समाज में अपनी विशिष्टता को दिखाएं। रविवार को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुए सशक्त नारी सम्मान समारोह में पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कुछ ऐसे महिलाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने किया। आईआईएमटी समूह के संस्थापक सदस्य सौरभ गुप्ता, यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अभिनव मोहन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निकिता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. रीता बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति विश्व में अभी भी सोचनीय है। कई देशों में महिलाओं को समान कार्य, समान वेतन, यहां तक कि उन्हें पूरे अधिकार तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। महिलाएं उन पुरुषों का सम्मान करें जो समानता में विश्वास रखता हो।
विज्ञापन

सशक्त महिलाओं के लिए बनेगा पोर्टल
कार्यक्रम में पहुंची शूटर प्रकाशो तोमर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लहंगा पहनकर भी उसने प्रदेश का मान बढ़ाया है। बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही एक वेब पोर्टल बनाएगा, जिसमें सशक्त महिलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं भी पोर्टल पर दिखाई देंगी। उन्होेंने कहा कि महिलाओं का आत्मबल देश के लिए समर्पित है। शहीदों की पत्नियां भी सेना ज्वाइन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर तंज
इस मौके पर मंत्री ने उपचुनाव के लिए सपा-बसपा के गठबंधन पर भी तंज कसा। कहा कि पार्टियों को उपचुनाव के लिए ही एक-दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का महिला विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सौरभ गुप्ता, अभिनव गुप्ता, निकिता अग्रवाल ने मंत्री को स्मृति चिन्ह दिया। संचालन डॉ. मोनिका मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान डॉ. रेनू मावी, लता सिंह, पूजा, अदिति सिंह, बीनम यादव, मनि कंसल, कनुप्रिया, शीना अग्रवाल, सुरभि, अंजू वारियर, ममता त्यागी, राजीव गर्ग, ममता गर्ग, कादंम्बरी कौशिक, ममता सिंह व मीडिया प्रभारी मानव शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान
समारोह में कई क्षेत्रों में अपना परचम फहरा चुकी 22 प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में रेटिना विशेषज्ञ डॉ. कोपल मित्तल, डॉ. मीना जैन, डॉ. शिवानी लाल, डॉ. अनुरिता सिंह, पत्रकारिता क्षेत्र में शालू अग्रवाल, समाजसेवी अनिता राणा, शिक्षाविद् डॉ. मीना शर्मा, डॉ. रजनी रानी, डॉ. साधना सहाय, सुमन गुप्ता, नेहा सिंह, मशहूर सेफ निशा वर्मा, शूटर प्रकाशिनी तोमर, व्यवसायी शुभा बजाज, पायल आनंद, तनु जैन, मंदाकिनी कपूर, रजिया सुल्तान, खिलाड़ी नीति मलिक, डॉ. मधु वत्स, कवियत्री तुषा शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed