फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोभा हत्याकांड के आरोपियों पर कचहरी में हमला

शोभा हत्याकांड के आरोपियों पर कचहरी में हमला

Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शोभा हत्याकांड के आरोपियों पर कचहरी में हमला
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के शोभा हत्याकांड में आत्मसमर्पण करने आए दो आरोपियों पर सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने कचहरी में हमला बोल दिया। इस दौरान भावनपुर पुलिस के साथ ही सिविल लाइन पुलिस भी गायब रही। बाद में किसी तरह कोर्ट पहुंचे आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट इमरान कमर की अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना भावनपुर में 15 फरवरी को वादी मदन लाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालिग बेटी शोभा का 14 फरवरी को अपहरण कर लिया गया, जिसकी हत्या की आशंका जताई गई। 22 फरवरी को शोभा का शव गंगानगर की गंगासागर कॉलोनी के खंडहर पड़े मकान से बरामद हुआ था। इस मामले में देवेंद्र, दीपक, धर्मपाल और उर्मिला को नामजद किया गया था। आरोपी दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी अब्दुल्लापुर व देवेंद्र ने स्पेशल जज की अदालत में अपने अधिवक्ता राजू सिंह एडवोकेट के माध्यम से सरेंडर अर्जी दाखिल की थी। जिस पर अदालत में वांछित की रिपोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन

हत्यारोपी देवेंद्र और दीपक जब आत्मसमर्पण करने कचहरी पहुंचे थे तो वहां पहले से मौजूद पीड़ित पक्ष के लोग दोनों आरोपियों पर टूट पड़े। दोनों आरोपी भागकर अदालत में घुस गए। जहां पर वकीलों ने थाना सिविल की कचहरी चौकी पुलिस को फोन किया। लेकिन काफी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो वकीलों ने दोनों आरोपियाें को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अदालत तक पहुंचाया। इसको लेकर कचहरी में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सरेंडर के बाद सिविल लाइन पुलिस आरोपियों को हवालात लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
आत्मसमर्पण करने आए थे, पीड़ित पक्ष के लोगों ने कचहरी में घेरा
सूचना पर भी नहीं पहुंची कचहरी चौकी पुलिस, आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed