{"_id":"5a9da9cd4f1c1b8e238bbfbe","slug":"31520282061-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां बेटे को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां बेटे को टक्कर मारी
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी के सामने स्कूटी सवार मां-बेटे को एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार श्रद्धापुरी निवासी समीर आनंद पुत्र हरवंश आनंद अपनी मां चंचल आनंद (70) को लेकर स्कूटी से सोमवार दोपहर घर लौट रहा था। सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव के सामने गलत साइड से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं वृद्धा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ र्गइं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं वृद्धा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र पंत का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।