फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचलों से परेशान आठवीं की छात्रा ने किया आत्मदाह

मनचलों से परेशान आठवीं की छात्रा ने किया आत्मदाह

Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मनचलों से परेशान आठवीं की छात्रा ने किया आत्मदाह
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- आठवीं की छात्रा को शनिवार को ट्यूशन जाते समय चार आरोपियों ने खेत में खींचा था
- आरोपियों से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने केरोसिन छिड़ककर लगा ली थी आग, मेडिकल में मौत
- लखनऊ तक गूंजा मामला, छात्रा की मौत के बाद चार आरोपी नामजद, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश कर डाली। इससे आहत होकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली। करीब 80 प्रतिशत तक झुलसी छात्रा ने बृहस्पतिवार शाम मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ने से पहले परिजनों और पुलिस को आपबीती के साथ आरोपियों की घिनौनी करतूत बताई। मामला लखनऊ तक गूंजने के बाद केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार एक व्यापारी की 14 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा रोजाना पड़ोस के एक गांव में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप कि शनिवार दोपहर गांव के चार युवकों शोभित, रवि, अंकित और मोहित ने छात्रा को ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा जैसे-तैसे कर आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और खुद पर केरोसिन उडे़लकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार दिन में छात्रा की हालत बिगड़ने पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। छात्रा ने बयान में आरोपियों की घिनौनी करतूत के साथ बताया कि आरोपी रोज उसे परेशान करते थे। शनिवार दोपहर तो सारी हदें पार कर दी थीं, जिससे आहत होकर उसने आग लगाई थी। शाम पांच बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही थी मौत का इंतजार
छात्रा की मौत का पता लगने पर एसपी देहात राजेश कुमार भावनपुर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, आत्महत्या के लिए उकसाना और पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कराया। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो दबिश देकर दो आरोपी अंकित और मोहित गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed