फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निर्माणाधीन स्कूल का गिरा लिंटर, मजदूर की मौत

निर्माणाधीन स्कूल का गिरा लिंटर, मजदूर की मौत

Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्कूल का गिरा लिंटर, मजदूर की मौत
निर्माणाधीन स्कूल का लिंटर गिरा, मजदूर की मौत
विज्ञापन


मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के हापुड रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में निर्माणाधीन लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।
मोदीनगर-हापुड रोड पर भोजपुर थाने से करीब आधा किमी पहले ज्ञान स्थली विद्यापीठ नाम से बीएड कॉलेज है। कॉलेज परिसर में ही ज्ञान स्थली विद्यापीठ नाम से स्कूल है। स्कूल में भवन तैयार किया जा रहा है। रविवार को भवन के पोर्च का लिंटर डाला जा रहा था। इस दौरान मिस्त्री को एक बल्ली अपनी जगह से हटी दिखाई दी। बताया जा रहा है, उसे सही करने से पहले मिस्त्री ने बल्ली को निकाल दिया। तभी लिंटर गिर गया। एक मजदूर नीचे दब गया। जबकि पांच घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद दबे मजदूर को निकाला गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अशोक (35) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी विजय नगर मोदीनगर को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मूल रूप से पतला गांव का रहने वाला है। घायल में जोंटी निवासी विजय नगर, रतन निवासी बखरवा, अनिल निवासी जटपुरा मोहल्ला, मांगेराम निवासी विजय नगर और पिलखुवा निवासी हसरत शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस से नहीं की शिकायत
लिंटर गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों की मदद करने और उनको अस्पताल पहुंचाने में पुलिस ने मदद की। कार्रवाई के नाम पर पुलिस का कहना है उसके पास कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। समझौते की बात कहकर पुलिस पल्ला झाड़ रही है। जबकि अभी भी पांच घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दौड़े लोग
लिंटर गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। काफी देर बाद अशोक को मलबे से निकाला गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे नहीं आते तो नुकसान और अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed