फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में कई स् थानों पर जाम, दौड़ती रही पुलिस

शहर में कई स् थानों पर जाम, दौड़ती रही पुलिस

Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
शहर में कई स्
थानों पर जाम, दौड़ती रही पुलिस
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस अफसरों के लिए चुनौती बनी हुई है। मुख्य चौराहों सहित अन्य मार्गों पर भी जाम के कारण लोग परेशान रहे। दिनभर ट्रैफि पुलिस जाम खुलवाने के लिए इधर से उधर दौड़ती रही, लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिया के निर्माण के चलते वाहन जाम में फंसे रहे। अवैध तरीके से ई रिक्शा और ऑटो खड़े होने से गोला कुआं और भूमिया पुल तक जाम लगा रहा। दोपहर को जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक जाम की स्थिति बनी रही। केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात में परतापुर तिराहा, दिल्ली- देहरादून हाईवे पर मोहिउद्ीनपुर और कंकरखेड़ा बाईपास पर भी जाम लगा रहा। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास भी लोग जाम से जूझते रहे। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस की ट्रैमो बाइक और इंटरसेप्टर दौड़ती रही। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि जाम जैसी स्थिति बनने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। कुछ स्थानों पर रेडलाइट के समय वाहनों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

राज्यपाल के काफिला के समय रोका ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि राज्यपाल राम नाईक का शुक्रवार को सीसीएसयू में कार्यक्रम था। इस दौरान जैसे ही परतापुर हवाई पट्टी से राज्यपाल की फ्लीट विवि कैंपस के लिए चली तो पांच मिनट पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया। उसके बाद कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यपाल विवि से परतापुर हवाई पट्टी के लिए चले तो फिर से ट्रैफिक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed