फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इनर रिंग रोड

इनर रिंग रोड

Thu, 24 Aug 2017 02:59 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
इनर रिंग रोड

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जल्द ही महानगर में 983 करोड़ की लागत से इनर रिंग रोड पर काम शुरू होगा। इस बाबत मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बैठक में कहा कि जल्द ही भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। कुल 34.280 किलोमीटर की इनर रिंग रोड का निर्माण होगा और इसकी चौड़ाई 45 मीटर होगी।
पहले था 30 मीटर का प्रस्ताव
पहले इस रोड की चौड़ाई तीस मीटर करने का प्रस्ताव था। इस बाबत आयुक्त सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि इनर रिंग रोड को 45 मीटर चौड़ा बनाया जाए। भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य को गति दी जाए ताकि इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर यातायात सुगम हो सके। कहा कि किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड के सभी अलाइनमेंट सही हैं, यह सुनिश्चित करें तथा पूरी कार्ययोजना बनाकर समयबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए कार्य को पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें व समय-समय पर उसका निरीक्षण करें।
विज्ञापन

दो चरण में होगा काम
इस मौके पर मुख्य अभियंता लोनिवि आरआर सिंह ने बताया कि इनर रिंग रोड पर दो चरणों में कार्र्य होगा। प्रथम चरण की कुल लागत 318 करोड़ रुपये व द्वितीय चरण की कुल लागत 665 करोड़ रुपये अनुमानित थी। लेकिन सड़क की चौड़ाई अब 45 मीटर हो जाने पर इसकी लागत में भी बढ़ोत्तरी होगी। प्रथम चरण में जिसकी कुल लंबाई 14.950 किमी है, इसमें मेरठ-हापुड़ मार्ग (एनएच 235) से दिल्ली-हरिद्वार बाईपास (एनएच 58) तक कुल लंबाई 10.850 किमी है। इसका निर्माण लोनिवि द्वारा किया जाएगा। मेरठ-गढ़ मार्ग (एसएच 14) से मेरठ-हापुड़ मार्ग (एनएच 235) तक कुल लंबाई 4.100 किमी। इसका निर्माण एमडीए व आवास विकास परिषद द्वारा किया जा रहा है। द्वितीय चरण में जिसकी कुल लंबाई 19.330 किमी है में मेरठ-गढ मार्ग (एसएच 14) से दिल्ली-हरिद्वार मार्ग (एनएच 58) तक होगा। यह कार्य लोनिवि द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डीएम समीर वर्मा, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सचिव एमडीए राजकुमार, एसडीएम सदर संतोष बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रामअवतार शर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम केबी वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता आवास विकास प्रमोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फ्लाईओवर, दो आरओबी
मुख्य अभियंता लोनिवि ने बताया कि इनर रिंग रोड के निर्माण के अंतर्गत दो फ्लाईओवर जिसमें एक मेरठ से परतापुर मार्ग पर व दूसरा मेरठ-हापुड़ रोड पर बनाया जाएगा। दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी बनाए जाएंगे। जिसमें से एक दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन पर तथा दूसरा मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर बनाया जाएगा।

सीएम भी चुके हरी झंडी
इस बाबत कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार दिल्ली में एक मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी से बात कर चुके हैं और सीएम इसे हरी झंडी दे चुके हैं। कहा है कि प्रस्ताव तैयार करें। अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव पीडब्लूडी सदाकांत से भी उन्होंने गत दिवस बात की। सदाकांत ने कहा है कि प्रस्ताव भेजें। तत्काल धन अवमुक्त कर दिया जाएगा।

34.280 किमी लंबी व 45 मीटर चौड़ी होगी इनर रिंग रोड
- मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी, अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने मांगा प्रस्ताव
- कमिश्नर ने बैठक में कहा, जल्द शुरू करें भू अधिग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed