फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीएसटी की छूट से बढ़ी ईद की रौनक

जीएसटी की छूट से बढ़ी ईद की रौनक

Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की छूट से बढ़ी ईद की रौनक
मेरठ। 1 जुलाई से लागू हो रहे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कारण बाजार में खासी रौनक है। जीएसटी से पहले स्टॉक क्लीयरेंस करने में जुटी कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक आइटमों पर अच्छी छूट दी है। घर के सभी जरूरी इलेक्ट्रानिक आयटमों पर शानदार छूट ऑफर चल रहे हैं। फ्रिज, टीवी, एसी, स्टेबलाइजर, कूलर, स्पीकर, माइक्रोवेव से लेकर वॉशिंग मशीन भी सस्ते दामों में खरीदी जा रही है। जीएसटी की इस छूट ने ईद की खुशी दोगुनी कर दी है। ईद की खरीदारी में लोग जीएसटी की स्टॉक क्लीयरेंस छूट का पूरा लाभ उठा रहे हैं। जीएसटी लागू होने में कुल 6 दिन बाकी हैं। अंतिम छह दिनों में दुकानदार भी तीन से चार हजार रुपये की छूट दे रहे हैं। शनिवार को वीकेंड पर ईद से दो दिन पहले इलेक्ट्रानिक आइटमों की दुकानों पर बंपर भीड़ रही। लोगों ने दैनिक इस्तेमाल के अलावा बेटियों की शादी में देने के लिए भी इलेक्ट्रानिक आइटम खरीद लिए।
विज्ञापन


ईद पर खरीदते हैं नया सामान
दीवाली, धनतेरस की तरह ईद ऐसा वार्षिक त्योहार है, जब अधिकांश लोग घरों में नया सामान लाते हैं। मुस्लिम समुदाय में ईद पर खरीदारी का विशेष महत्व है। क्रॉकरी, बाइक, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक आयटम से लेकर अन्य जरूरी सामान भी ईद पर खरीदते हैं। इस बार छूट अच्छी होने के कारण इलेक्ट्रानिक आइटमों की खरीदारी सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


सभी कंपनियों और आइटमों पर है छूट
बाजार में इस समय सैमसंग, एलजी, इंटेक्स, वर्लपूल, गोदरेज, वीडियोकोन, माइक्र ोमैक्स, फिलिप्स, ऑस्कर, हिताची, एलॉयड से लेकर अन्य सभी कंपनियों के इलेक्ट्रानिक आइटमों पर बंपर छूट है। विक्रेेता 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक की छूट सीधे दे रहे हैं। हर ब्रांड के सामानों पर छूट है। इसमें टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, स्पीकर और वॉशिंग मशीन की डिमांड सबसे ज्यादा हो रही है। पिछले एक हफ्ते में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की बंपर बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर के साये में फीका रहेगा बाजार
जुलाई के पहले सप्ताह में साए खत्म हो जाएंगे। इसके बाद देवउठनी एकादशी से अक्तूबर में दोबारा साया शुरू होगा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के शोरूम संचालकों के अनुसार एक जुलाई से नई कीमतों पर एप्लायंस बेचने होंगे, ये कीमतें बढ़ी हुई होंगी। इसलिए लोग अभी ही छूट ऑफर में दहेज के लिए सामान खरीद रहे हैं। इसका असर अक्तूबर में सायों के दौरान होने वाली खरीदारी पर आएगा।

और बढ़ेगी छूट
जीएसटी लागू होने में कुल छह दिन बाकी हैं। इससे पहले स्टॉक क्लीयर करना है। अंतिम छह दिनों में छूट और बढ़ा दी है। 1 जुलाई के बाद सभी सामानों की नई कीमतें लागू होंगी, जो बढ़े दाम भी हो सकते हैं। -बंटी मनोचा, संचालक शोरूम


शादी का सामान खरीद रहे
जीएसटी के छूट ऑफरों में लोग फ्रिज, टीवी, एसी, कूलर, मिक्सी, वॉशिंग मशीन सभी खरीद रहे हैं। ऑफर्स इतने अच्छे हैं कि लोग घर के अलावा शादी का सामान भी खरीद रहे हैं। - मुकुल सिंघल, संचालक शोरूम

खास बातें
इलेक्ट्रानिक अप्लायंस की दुकानों पर दिनभर रही भीड़
वीकेंड पर लोगों ने खूब खरीदा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed