फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   31 saal baad november

कोहरे की चादर ने शहर को लिया आगोश में, नवंबर 31 साल बाद कूल-कूल

Wed, 30 Nov 2016 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
31 saal baad november
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
31 साल बाद नवंबर का महीना कूल-कूल रहा। सर्दी ने दिसंबर का अहसास कराया। माह में अधिकांश दिन रात का पारा सामान्य से नीचे ही रहा। सोमवार रात 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नवंबर में अभी तक का सबसे कम तापमान है। वहीं मोदीपुरम क्षेत्र में 8.7 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। घटते पारे के बीच कोहरे ने भी दस्तक दे दी। बुधवार सुबह हाईवे पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़। 
विज्ञापन

नवंबर में एक दिन को अगर छोड़ दें तो रात का तापमान कभी भी सामान्य से ऊपर नहीं गया है। रात सर्द होते ही मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। हालांकि दिन में निकली धूप से जरूर थोड़ी राहत रही है। चटक धूप का लोगों ने आनंद लिया है। मंगलवार को सर्दी के पहले कोहरे की दस्तक भी जोरदार रही। सुबह घने कोहरे ने शहर को आगोश मेें ले लिया और दोपहर 12 बजे मौसम साफ हुआ तो फिर शाम को कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 98 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4 और रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बढ़ती सर्दी से अच्छे संकेत
पिछले कुछ सालों से सर्दी कम पड़ रही है। इस बार नवंबर में सर्दी ने अच्छे संकेत दिए हैं। अब दिसंबर और जनवरी में अच्छी ठंड के लिए तैयार हो जाएं। सर्दी कुछ फसलों को छोड़कर अन्य के लिए काफी लाभदायक है। गेहूं और गन्ना सर्दी में अधिक ग्रोथ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 31 वर्ष में न्यूनतम तापमान
वर्ष     न्यूनतम
1986    14.6
1987    11.5
1988    13.5
1989     12.3
1990     13.9
1991     10.6
1992     12.3
1993     14.3
1994     10.1
1995      10.9
1996     13.5
1997      12.6
1998      13.5
1999       11.3
2000     11.9
2001     13.6
2002    10.9
2003    13.6
2004     15.6
2005     16.6
2006     12.1
2007     12.0
2008     13.5
2009     10.9
2010     13.6
2011   16.6
2012    13.2
2013    14.2
2014     12.3
2015     11.5
2016     9.5

नवंबर में सबसे न्यूनतम तापमान
तारीख  न्यूनतम तापमान
16       10.4
19        9.7
20        9.6
21        10.0
22         10.7
29         9.5

अभी छाया रहेगा कोहरा : एन सुभाष
मौसम में बदलाव के बीच वेस्ट यूपी में कोहरे का असर अभी बना रहेगा। कोहरे की शुरुआत अच्छी हुई है, जिसके चलते तीन चार दिन तक इसका असर अधिक रहेगा। दिन में धूप से राहत रहेगी। नवंबर में रात भी पिछले कई वर्षों मेें सर्द रही है। जिस तरह से मौसम चल रहा है, उससे आगे भी सर्द का असर बना रहेगा।
डॉ. एन सुभाष, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed