फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 thousand families yearning for water for 72 hours, had to be supplied by tanker

Meerut News: 72 घंटों से 30 हजार परिवार पानी को तरस रहे, टैंकर से करानी पड़ी आपूर्ति

Fri, 23 Jun 2023 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 23 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 thousand families yearning for water for 72 hours, had to be supplied by tanker
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर के 30 हजार परिवार पिछले 72 घंटों से पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को पानी की आपूर्ति करने वाले नगर निगम के अवर जलाशय खाली पड़े हैं। लो वोलेटेज की समस्या के चलते सबमर्सिबल पम्प नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते करीब 12 कालोनियों को पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। कई इलाकों में नगर निगम के टैंकर लगाकर किसी तरह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई अभी भी शून्य बनी हुई है।
घंटाघर जोन में चंदलोक कॉलोनी, ज्वालानगर, गुप्ता कॉलोनी, साबून गोदाम, मुल्ताननगर, बनवारी वाटिका, मेवला, मलियाना व बैरीपुरा सहित शहर की कई कॉलोनियों में निगम के अवर जलाशय और सबमर्सिबल और गंगनहर के पानी की पाइप लाइन से सप्लाई होती है। लेकिन खाली पड़ी पानी की टंकियां और वोल्टेज की समस्या से जूझते सबमर्सिबल पम्प न चल पाने के कारण पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति के हालात खराब हैं। हालात बेकाबू हुए तो बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षदों ने निगम के अफसरों को खरी-खोटी सुनाई, तब कहीं जाकर निगम से पानी के टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझाई गई।
विज्ञापन



अफसरों की लापरवाही...64 पानी की टंकी, 500 सबमर्सिबल, फिर भी हालात बदतर
शहर के लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर निगम ने 64 अवर जलाशय (पानी की टंकी) और 500 से अधिक सबमर्सिबल लगाए हैं। इनके संचालन के लिए सरकार प्रतिमाह नगर निगम को करोड़ों रुपये देती है। बावजूद इसके लोग तपती गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि शहर के 36 अवर जलाशय को चलाने के लिए पिछला ठेका निरस्त किए जाने के बाद नया ठेका अभी तक नहीं दिया गया। अभी इन अवर जलाशय की देखरेख करने वाला तक कोई नहीं है। इसके चलते अवर जलाशय खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। बैरीपुरा नलकूप में फॉल्ट हो गया था, जिसको ठीक करा दिया है। निगम ने टीम लगा रखी है। लोगों को जल्द ही पूरा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम पानी के टैंकर भेजकर पानी की भरपाई कर रही है।

दुष्यंत कुमार, सहायक अभियंता जल नगर निगम
-------------------------------------------------


पानी की सप्लाई न होने पर नगर निगम से पानी के टैंकर मंगाकर लोगों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। लोगों की समस्या का निस्तारण कराने के लिए निगम के अधिकारी और महापौर से मिलेंगे।
राजेंद्र उपाध्याय, पार्षद वार्ड-51
---
तीन दिन से गुप्ता कॉलोनी, बनवारी वाटिका, मेवला, बैरीपुरा, जगन्नाथपुरी में पानी की किल्लत है। अवर जलाशय खाली है और बिजली के वोल्टेज कम होने के चलते सबमर्सिबल नहीं चल रहे है। जैसे तैसे कर निगम से पानी के टैंकर मंगाकर लोगों की जरूरत पूरी की गई है।
पूनम गुप्ता, पार्षद वार्ड-37


लोगों की आप बीती
(फोटो )

1. चंद्रलोक कॉलोनी की जया देवी कहती है कि पानी न मिलने पर हाल बेहाल है। दो दिन से तो पानी के लिए तरस गए। कई बार शिकायत की, बावजूद सुधार नहीं हुआ।

2. चंद्रलोक कॉलोनी की गुड्डी देवी ने बताया है कि पानी न मिलने के चलते परिवार परेशान है। अब तो बच्चे चिल्लाने लगते है कि पानी कब आएगा।

3. गुप्ता कॉलोनी की प्रिया ने कहा कि तीन दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय पार्षद ने पानी के टैंकर मंगाए, जिस पर लोगों की भीड़ लग जाती है।

4. चंद्रलोक कॉलोनी निवासी नीरज सिंगर ने बताया कि अवर जलाशय खाली और समरर्सिबल नहीं चल रहे है। परिवार की महिला और बच्चों का हाल बेहाल है।

5. चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अरविंद गुप्ता का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते परिवार पानी को तरस रहा है। शिकायत का भी कोई असर नहीं है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed