फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 december tak gaddha mukt hongi sadke: mukhay sachiv

30 तक गड्ढा मुक्त होंगी सभी सड़कें : मुख्य सचिव

Tue, 13 Nov 2018 02:23 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 13 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
30 december tak gaddha mukt hongi sadke: mukhay sachiv
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाइन से छूटे परिवारों को भी सरकार ने शौचालय देने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपये नाबार्ड ने दिए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश की सड़कों को यूनिक आईडी प्रदान की जायेगी। जिस पर सारा डाटा उपलब्ध होगा। प्रदेश की सभी सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त किया जायेगा।
सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस में मुख्य सचिव अनूप चंद्र ने मंडल के अधिकारियों संग कई योजनाओं की  समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण को ग्राम सभा की भूमि चिन्हित कर निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के लिए हर जिले को एक करोड़ 20 लाख रुपये दिये गये हैं। इसमें पांच-पांच हजार पशुओं के रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी। आगामी 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा। 28 नवंबर को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए कराएं अच्छी तैयारी    
मुख्य सचिव ने छठ पूजा के लिए भी बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। इसके तहत सभी झील, तालाब आदि की समुचित सफाई कराने के साथ महिला सिपाहियों की तैनाती कराने को कहा। इसमें 13 व 14 नवंबर को विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शौचालयों की करें जीयो टैगिंग
भारत सरकार के स्वच्छता भारत मिशन के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उप्र का काम बहुत अच्छा है। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में उप्र को पदक भी प्राप्त हुआ है। यूपी में इसकी प्रगति 99 प्रतिशत से ज्यादा है। अय्यर ने सभी शौचालयों की जीयो टैगिंग कराने के निर्देश दिए।
सड़कों को दी जा रही यूनिक आईडी
प्रमुख सचिव आवास ने बताया कि प्रदेश की सभी सड़कों को यूनिक आईडी प्रदान की जा रही है। ताकि उनकी मरम्मत, नवीनीकरण व विशेष मरम्मत कराने के लिए यूनिक आईडी के माध्यम से उसका डाटा उपलब्ध रहे। इस समय 1.96 लाख सड़कों को यूनीक आईडी दिया जा चुका है। उन्होंने 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश भी दिया।

31 दिसंबर तक विद्युतीकरण से संतृप्त होगा प्रदेश
प्रमुख सचिव विद्युत ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जनपदों को संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 23 जनपद संतृृप्त हुए हैं। 30 नवंबर तक 35 जनपद संतृृप्त हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को दी गयी आरसी के सापेक्ष वसूली गई धनराशि में से 15 प्रतिशत संबंधित जनपद के जिला विकास निधि में विकास कार्यों के लिए दी जाएगी। इस दौरान डीएम अनिल ढींगरा ने इनर रिंग रोड, आरआरटीएस सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed