फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2.88 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in Europe

Meerut News: यूरोप में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.88 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 23 Sep 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
2.88 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in Europe
-पीड़ित ने एसएपी ऑफिस पर आरोप लगाते हुए दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट निवासी वसीम ने शामली के एक युवक पर यूरोप में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

आरा मशीन गली निवासी वसीम ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी जानकारी शामली निवासी एक युवक से थी। आरोपी ने अजरबैजान (यूरोप) में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में हेल्पर की नौकरी लगवाने की बात कही, इसके बदले आरोपी ने पीड़ित से 2.88 लाख रुपये की मांग की थी। उसे एक फर्जी वीजा व टिकट दिया।ऑनलाइन चेक किया तो दोनों दस्तावेज फर्जी निकले थे। पीड़ित ने आरोपी से मामले को लेकर शिकायत की थी। इस पर आरोपी ने पीड़ित को दोबारा से वीजा व टिकट दिया था। इसके बाद वह तीन मार्च को अजरबैजान चला गया था। आरोप है कि 17 दिन वहां रहने के बाद भी वसीम की नौकरी नहीं लगी थी। पीड़ित ने आरोपी से शिकायत की थी। वसीम 20 मार्च को वापस भारत आ गया था। आरोपी से रकम मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed