{"_id":"615dfe2a8ebc3ed09729920d","slug":"28-dengue-patients-found-in-meerut-meerut-news-mrt5595570174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में डेंगू के 28 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में डेंगू के 28 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुक नहीं रहा डेंगू, 28 नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू रुक नहीं रहा है। बुधवार को 28 नए मरीज मिले। मरीजों की कुल संख्या 599 पहुंच गई है। इनमें 145 सक्रिय मरीज हैं। 87 अस्पतालों में भर्ती हैं और 58 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 454 ठीक हो चुके हैं। नए मरीज दौराला, हस्तिनापुर, जानी, खरखौदा, मवाना, परीक्षितगढ़ और रोहटा, शकूरनगर, तहसील, पल्हेडा, पुलिस लाइंस, नंगला बट्टू, कुंडा और कसेरू बक्सर, जयभीमनगर और ब्रह्मपुरी के रहने वाले हैं।
मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में चार लोगों को नोटिस दिए गए हैं। कंकरखेड़ा और फाजिलपुर के घरों में टीम को लार्वा मिला है। अब तक 534 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि अब लार्वा कम मिल रहे हैं। इससे उम्मीद जगी है कि कुछ ही दिनों में डेंगू पर अंकुश लगा लिया जाएगा।
4528 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
बुधवार को 4528 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। पांच सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 लोग मिल चुके हैं।