फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   27 of Rohata block, 10 village pramukhs of Sarurpur will not take oath

रोहटा ब्लॉक के 27, सरूरपुर के 10 ग्राम प्रधान नहीं लेंगे शपथ

Sun, 23 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
27 of Rohata block, 10 village pramukhs of Sarurpur will not take oath
रोहटा ब्लॉक के 27, सरूरपुर के 10 ग्राम प्रधान नहीं लेंगे शपथ
विज्ञापन

रोहटा/सरूरपुर। ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जहां 25 मई को वर्चुअल बैठक के जरिए शपथ ग्रहण कराई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर रोहटा ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में से 27 ग्राम पंचायत के ऐसे भी प्रधान होंगे जो शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाएंगे। सरूरपुर ब्लॉक में भी 10 ग्राम पंचायत ऐसे हैं, जहां ग्राम पंचायत सदस्यों को कोरम पूरा नहीं हो पाया है।
एडीओ पंचायत रोहटा विवेकानंद ने बताया कि कई ग्राम पंचायत ऐसी है जहां एक भी सदस्य निर्वाचित नहीं है। सरूरपुर के एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कोरम पूरा नहीं होने के अभाव में शपथ ग्रहण में शामिल नहीं किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी रोहटा राजीव वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग से रिक्त ग्राम पंचायत पदों के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कार्यक्रम घोषित होने के बाद रिक्त पदों पर कोरम पूरा करने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। मवाना बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 ग्राम पंचायत ऐसी है जहां कोरम पूरा नहीं होने के चलते ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन

सात गांवों में दो-तिहाई निर्वाचित नहीं हुए ग्राम पंचायत सदस्य
माछरा। विकास खंड माछरा के 42 ग्राम पंचायतों में सात गांव में दो-तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं होने के चलते शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सकेगा। वही, ऐत्मादपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ माछरा गोपाल गोयल एवं एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि गाम पंचायत के गठन के लिए दो-तिहाई सदस्यों का बहुमत जरूरी है। ग्राम प्रधान को किसी तरह के वित्तीय अधिकार नहीं मिलते है। रिक्त पदों पर पंचायत सदस्य चुने जाने पर ही ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण के बाद विकास कार्य करेंगे। माछरा ब्लॉक मे 558 सदस्यों का चुनाव होना था परंतु 478 ही ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।
इन गांवों के प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ
हसनपुर कलां, नवीपुर, दबथला, नंगली अब्दुल्ला, रहदरा, गोविंदपुर शकरपुर, एत्मादपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed