फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 appeals to farmers to travel to Delhi

किसानों से 26 को दिल्ली कूच करने की अपील

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
26 appeals to farmers to travel to Delhi
किसानों से 26 को दिल्ली कूच करने की अपील
विज्ञापन

दौराला। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक बुधवार को विभिन्न गांवों में आयोजित की गई। जिसमें किसानों व मजदूरों को कृषि कानून के विरोध में जागरूक किया गया और 26 जनवरी को किसानों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने की अपील की।
रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव की अध्यक्षता में बुधवार को पनवाड़ी, जमालपुर, चिंदौड़ी व बना में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। किसान अपनी ही जमीन में मजदूर बनकर रह जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने किसानों व मजदूरों से 26 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली चलने की अपील की। हर गांव से 10-10 ट्रैक्टर ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राम मेहर गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, प्रदेश महासचिव रणवीर धहिया, धर्मपाल, सीपी सिंह, संजय, भूरा, अजित, कुलवंत सोलंकी, चंद्र स्वामी, वीरेंद्र, राजकुमार, राहुल, इरफान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध जताया
सरूरपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने जैनपुर, जसड़ सुल्तान नगर, ईकड़ी, करनावल में कृषि कानून की प्रतियां जलाई गई। गांव जैनपुर में भाकियू सरधना तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ईकड़ी ने कृषि कानून की प्रतियां जलाई। जिला महासचिव राजकुमार करनावल ने कहा 26 जनवरी को क्षेत्र से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की परेड में शामिल होंगे। इस मौके पर सलीम प्रधान, रईस अहमद, चौधरी मुजम्मिल खान, तौफीक, हाजी अखलाक, यामीन प्रधान आदि रहे।
सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग
हस्तिनापुर। सरकार द्वारा किसी बिल के विरोध में लगातार किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर सहित कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सपा नेताओं ने पहुंचकर किसानों का समर्थन किया और सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की। सपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह और सपा नेता विपिन मनोठिया वाल्मीकि ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया।
किसान संकल्प दिवस का आयोजन
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संकल्प दिवस का आयोजन किया तथा कृषि कानून की प्रतियां जलाई। 26 को किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। गांव खेड़की जदीद में स्व. कामरेड तेज सिंह के यहां किसान संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। मंडलीय सचिव कामरेड जितेंद्रपाल सिंह व जिला महामंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि इस काले कानून का निरस्त होने तक विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर संजीव वर्मा, परमानंद, राजपाल शर्मा, सतेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, नवाब सिंह, जगत सिंह आदि व अन्य रहे।

26 को दिल्ली चलने का आह्वान
बहसूमा। रामराज स्थित अनाज मंडी में किसानों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को उनकी प्रतियां जलाई। लोहड़ी पर्व पर किसानों ने कहा कि जब तक भारत सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 26 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुदेशपाल सिंह, हरमेंद्र चेयरमैन, अमरपाल सिंह ग्रेवाल, अमन, दर्शन सिंह, जगदीप सिंह, राजपाल चौहान, जीवन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed