फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2576 provided Corona vaccination

2576 लोगों ने लगवाया वैक्सीन का टीका

Sat, 13 Feb 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
2576 provided Corona vaccination
2576 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 36 बूथों पर 2576 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि शुक्रवार को 4462 लोगों को टीका लगना था। 58 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
सीएमओ ने बताया कि नगर निगम के 1500 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 807 ने, पुलिस के 1345 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 759 ने, आरएएफ के 316 जवानों व अधिकारियों में से 189 ने, होमगार्ड कर्मचारियों के 350 में से 155 ने टीका लगवाया। अन्य विभाग के 951 लोगों में से 666 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इन्होंने नहीं लगवाया टीका
36 गर्भवती महिलाओं के नाम टीकाकरण सूची से हटाए गए। इनमें वह महिलाएं रहीं, जो बच्चे को दूध पिला रहीं हैं। अन्य बीमारी होने के कारण 145 लोगों ने टीका नहीं लगवाया। 740 लोगों से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका इनमें अधिकांश लोगों ने गलत नंबर बता दिए। 14 नाम सूची में दोबारा शामिल कर लिए गए थे। 976 लोगों ने जिले से बाहर होने की बात कही और टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 को लगेगा दूसरा टीका
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 15 फरवरी को उन हेल्थ वर्करों व डॉक्टरों को टीका लगाया जाएगा। जिन्हें 16 जनवरी में टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में प्रशासन, सरकारी सेवारत, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अर्द्धसैनिक बल, नगर निगम कर्मचारी, अन्य सभी सेवाओं के सरकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है।
टीका लगने के बाद बुखार में मेरठ पुलिस
दूसरे चरण में पुलिस प्रशासन, निगम कर्मचारियों व प्रशासन के कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को एसटीएफ के डीएसपी बृजेश सिंह, कई थाना प्रभारियों ने भी टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को जिन पुलिसकर्मियों ने टीका लगवाया था उनमें सात से आठ प्रतिशत पुलिसकर्मियों को बुखार बन गया। अधिकांश महिला कांस्टेबल हैं। एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही अनुज कुमार, कांस्टेबल प्रीति ने भी बुखार की बात कही। पुलिस लाइन, थानों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी बुखार की बात कही है। टीका लगवाने के समय सभी के लिए चार-चार टेबलेट भी दी जा रहीं हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। टीका लगवाने के बाद जो कार्ड दिया जा रहा है उस पर पीछे की तरफ लिखा हुआ है कि यह हो सकता है। इसी के लिए टेबलेट दी जा रहीं हैं।

अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या कम होते ही निजी डॉक्टरों के क्लीनिक, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक निजी डॉक्टर के यहां जहां सितंबर में 10 से 15 मरीज आते थे, वहीं अब 40 से 45 मरीज आने लगे हैं। जिला अस्पताल में महिला व पुरुष मरीजों के लिए जो पर्ची काउंटर बने हैं वहां भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। महिला काउंटर पर इस समय औसतन 220 से 250 तक पर्चियां बनाई जा रहीं हैं, सितंबर माह से यह संख्या चार गुना हो गई है। जिला अस्पताल के पुरुष काउंटर पर सितंबर माह में 40 से 50 मरीज पहुंचे थे। अब संख्या 200 को पार कर गई है। आईएमए मेरठ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर का कहना है कि सितंबर की तुलना में अब चार से पांच गुना लोग निजी डॉक्टरों के पास बढ़ गए हैं। पहले लोग घर से निकलने में डरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed