फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2.57 lakh building owners will get 20 percent exemption in house tax till January 31.

Meerut News: 2.57 लाख भवन स्वामियों को 31 जनवरी तक 20 प्रतिशत की गृहकर में मिलेगी छूट

Tue, 31 Dec 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
2.57 lakh building owners will get 20 percent exemption in house tax till January 31.
मेरठ। आखिरकार निगम को महानगर के 2.57 लाख भवन स्वामियों को 20 प्रतिशत छूट की तारीख बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा। अब भवन स्वामी 31 जनवरी तक 20 प्रतिशत गृहकर में छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

गृहकर की कम वसूली को लेकर नगर निगम में जद्दोजहद चल रही है। नगरायुक्त बार-बार चेतावनी दे रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे जीआईएस सर्वे पर लोगों द्वारा सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके चलते गृहकर देने वाले असमंजस में है। निगम ने गृहकर में 31 दिसंबर के बाद 20 प्रतिशत छूट नहीं देने के निर्देश दिए हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा पार्षद और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। बार-बार छूट की तारीख की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिस पर नगर निगम आनाकानी कर रहा था। लगातार शिकायतों का ग्राफ बढ़ता देखकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अब 20 प्रतिशत छूट की अवधि 31 जनवरी तक करने के निर्देश दिए हैं। गृहकर विभाग के अधिकारियों ने यह छूट 31 मार्च तक अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन


नए गृहकर पर भी मिलेगी छूट
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि पुराने गृहकर के 2.57 लाख भवन स्वामियों के साथ-साथ नए गृहकर दाताओं को भी छूट देने में शामिल किया है। यह नए भवन जीआईएस सर्वे में चिह्नित किए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह गृहकर की वसूली का ग्राफ बढ़ाएं, अन्यथा उनके खिलाफ विभाग या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed