फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   250 families face water problem again

250 परिवारों का सामने फिर सामने आई पेयजल की समस्या

Mon, 17 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
250 families face water problem again
250 परिवारों के सामने फिर पानी की समस्या
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदी कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के सामने रविवार को फिर से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। करार के मुताबिक, रविवार देर रात कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। जिस कारण भीषण गर्मी में अब 250 परिवारों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा। पानी की सप्लाई बंद करने के बाद से ही यहां रहने वाले लोगों में हा-हाकार मचा हुआ है।

मोदी रबर व कॉन्टीनेंटल का 15 जुलाई को करार खत्म हो गया था। वर्ष 2011 में कॉन्टीनेंटल ने एमआरएल के साथ एक समझौते के अंतर्गत किराये पर कुछ क्वार्टर लिए थे। कॉन्टीनेंटल के साथ काम करने वाले और मोदी कॉलोनी में रहने वाले सभी कर्मियों को प्रबंधन द्वारा 15 जुलाई से एक महीने पहले किरायेदारी अनुबंध (रेंट एग्रीमेंट) समाप्त करने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद कॉलोनी की बिजली व पानी काट दिया गया था। जिससे कॉलोनी में रहने वाले लगभग 250 परिवारों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। लोगों की शिकायत पर विधायक के हस्तक्षेप के बाद 15 अगस्त तक के लिए पानी सप्लाई शुरू कर दी गई थी। रविवार को मोदी रबर प्रबंधन ने दोबारा पानी की सप्लाई बंद कर दी। जिस कारण कॉलोनी के लोगों में हा-हाकार मच गया। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी उपेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, शंकर त्रिपाठी, माधव ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गीता, सावित्री, गुरदार, बिजेंद्र नाथ पांडे आदि ने बताया कि रात में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि जल्द इस संबंध में जिला प्रशासन से बात कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed