फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25% student left UGS net exam

25 फीसदी अभ्यार्थियों ने छोड़ी यूजीसी नेट परीक्षा

Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
25% student left UGS net exam
यूजीसी नेट परीक्षा में 25 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। यूजीसी नेट की परीक्षा सोमवार को तीन सेंटरों पर संपन्न हुई। आईआईएमटी गंगानगर, मवाना रोड स्थित एफआईटी कैंपस और पांचली खुर्द बागपत रोड स्थित आईटीएम में बनाए सेंटरों पर करीब 25 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सेंटरों पर छात्र-छात्राओं को मेटल डिटेक्टर चेकिंग से गुजरना पड़ा। यह परीक्षा छह दिसंबर तक चलेगी। इसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

आईआईएमटी में बनाए गए सेंटर में दो सौ विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे, इनमें से 156 परीक्षा में शामिल हुए। 44 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एफआईटी में बनाए गए सेंटर में 443 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे, 335 ने परीक्षा दी। यहां पर 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में एफआईटी में 398 विद्यार्र्थी रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 338 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों से पेन, पर्स, बेल्ट, मोबाइल, घड़ी, ज्वेलरी व अन्य चीजें बाहर रखवा दी गईं। केवल परीक्षा पत्र, फोटो व पहचान पत्र ही ले जाने दे दिया गया। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद छात्र परीक्षा कक्ष में पहुंचे। रफशीट व पेन भी परीक्षा केंद्र में ही मुहैया कराए गए। परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र केंद्र में रखवा लिए गए। पत्रकारिता एवं जनसंचार की परीक्षा देकर बाहर आए विशाल शर्मा, मयंक वर्मा, निशांत सागर, संजीव कुमार मिश्र, शिवम गुप्ता आदि ने बताया कि परीक्षा में सिनेमा से ज्यादा प्रश्न पूछे गए। गणित में आसान प्रश्न आए। बता दें कि यह परीक्षा चार दिन तक ऑनलाइन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed