{"_id":"6154ca018ebc3e625240dd85","slug":"25-25-thousand-reward-on-two-killers-of-bsp-leader-meerut-news-mrt558489228","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के दो हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन

मेरठ। चिंदौड़ी गांव में सिपाही के पिता व बसपा नेता मनोज चौधरी की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर बुधवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी।
इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़, चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज चौधरी की 29 अगस्त को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हत्यारोपियों की पहचान हुई थी। मुजफ्फरनगर निवासी अतुल के अलावा ओमपाल, अनुज, अंकुर और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्या के पीछे की वजह 13 साल पूर्व हुई अतुल के पिता की हत्या बताई गई। अतुल को शक था कि मनोज के रैकी करने के बाद ही उसके पिता की हत्या की गई। अभी तक इस मामले में ओमपाल, अंकुर सहित चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अतुल पकड़ से दूर है, जिस पर पहले ही इनाम की घोषणा की जा चुकी है।
बुधवार को एसएसपी ने इस मामले से जुड़े सनी काकरान पुत्र नगेंद्र निवासी ग्राम पाबली खुर्द थाना कंकरखेड़ा व अक्षय कुमार पुत्र बसंतपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जनपद बनास कांठा गुजरात पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द फरार आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।