फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 floats will feature in the Valmiki Jayanti procession, depicting 15 poignant scenes.

Meerut News: वाल्मीकि जयंती- मेरठ में 24 शोभायात्राएं निकलेंगी, 15 संवेदनशील स्थान चिह्नित

Sat, 24 Oct 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
24 floats will feature in the Valmiki Jayanti procession, depicting 15 poignant scenes.
रेंज में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेंज में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 26 अक्तूबर को प्रस्तावित आयोजनों के मद्देनजर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेंज में 50 शोभायात्राएं निकलेंगी, जबकि 125 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों के आसपास और शोभायात्रा मार्गों पर 32 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी जनपद में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से शोभायात्राओं के मार्गों का निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। रेंज के चारों जिलों में 50 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ में 24, बुलंदशहर में 14, बागपत में आठ और हापुड़ में चार शोभायात्राएं निकलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंनें बताया कि इसके अलावा 125 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। इनमें मेरठ के 36, बुलंदशहर के छह, बागपत के 58 और हापुड़ के 25 मंदिर शामिल हैं। चारों जिलों में 71 अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए छह एएसपी, 22 सीओ, 73 निरीक्षक, 413 उपनिरीक्षक, 511 मुख्य आरक्षी, 670 आरक्षी और होमगार्ड व पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई हैं। मेरठ में 15, बुलंदशहर में नौ, बागपत में चार और हापुड़ में चार संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
डीआईजी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और असत्य सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के साथ शोभायात्रा मार्गों पर बिजली के तार, अतिक्रमण और अन्य बाधाएं समय रहते दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed