फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   235 youths enrolled as members at a VHP-Bajrang Dal meeting.

Meerut News: विहिप बजरंग दल बैठक में 235 युवाओं ने ली सदस्यता

Tue, 20 Oct 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
235 youths enrolled as members at a VHP-Bajrang Dal meeting.
फलावदा। बूढ़ा शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने नगर व देहात प्रखंड की बैठक आयोजित की। बैठक में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के मंत्री राजकुमार डूंगर ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डूंगर ने हिंदू समाज को जातिगत विभाजन से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। जिला सह संयोजक अपूर्व रस्तोगी ने हिंदू राष्ट्र अभियान के तहत गांव-गांव संपर्क कर लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। 235 युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। विहिप प्रखंड अध्यक्ष विशाल सैनी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक केशव सैनी और गौ रक्षा प्रमुख आयुष कुमार सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed