{"_id":"6ad21ab0de0a979cd808f7b8","slug":"23-players-from-meerut-will-participate-in-the-national-kabaddi-championship-training-camp-meerut-news-c-72-1-mct1009-161161-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप को मेरठ से 23 खिलाड़ी कैंप में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप को मेरठ से 23 खिलाड़ी कैंप में होंगे शामिल
विज्ञापन
- बीके कबड्डी एकेडमी परतापुर के खिलाड़ी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रिकेट और एथलेटिक्स के बाद अब अन्य खेलों में भी मेरठ के खिलाड़ी देशभर में यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। अब नवंबर में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी 23 कबड्डी खिलाड़ी रविवार से अयोध्या में लगने वाले कैंप में शामिल होंगे। जल्द ही यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते भी नजर आएंगे।
जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन एक नवंबर से पटना में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद यूपी की टीम घोषित की जाएगी। अभी तक यहां परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी जिला स्तर पर कैंप लगाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। अब अयोध्या में कल से यूपी की टीम के लिए कैंप लग रहा है। परतापुर बीके कबड्डी एकेडमी को चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस कैंप में 23 कबड्डी खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहां प्रशिक्षण टीम में 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वह यूपी की टीम का प्रितिनिधित्व करेंगे।
मेरठ में प्रो कबड्डी लीग के लिए लग चुका कैंप
मेरठ में परतापुर स्थित कबड्डी एकेडमी में लगातार खिलाड़ी आ रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग को लेकर हर साल यहां कैंप लग रहा है। पिछले दो सालों से यूपी वॉरियर समेत कई टीम यहां तैयारी करती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही अभी हाल ही में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य कबड्डी खिलाड़ी भी यहां पहुंचे थे। लगातार कबड्डी का खेल यहां आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि मेरठ के खिलाड़ी इस खेल में देश का नाम रोशन करेंगे।