{"_id":"6aa16985a3cce41df6090c43","slug":"220-adolescent-girls-showcased-their-talent-on-girl-child-day-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113529-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालिका दिवस पर 220 किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालिका दिवस पर 220 किशोरियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ सेवा समाज के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक सभागार में बालिका दिवस एवं साक्षरता दिवस का आय
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ सेवा समाज की एसजेएजी परियोजना के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक सभागार में बालिका दिवस एवं साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों और बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंचीं करीब 220 किशोरियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी, प्रभारी प्रधानाध्यापक दीप्ति गुप्ता, रोहटा ब्लॉक के एडीओ एनआरएलएम गुलाम मोहम्मद, आदित्य समेत मेरठ सेवा समाज की एसजेएजी परियोजना की पूरी टीम मौजूद रही। रासना, मिर्जापुर, दमगढ़ी, भोला, शेखपुरी, इदरीशपुर, जानी खुर्द, अफजलपुर पावटी और पांचली गांवों से आई किशोरियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।
विभिन्न स्किल सेंटरों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।