फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ से सरधना तक प्रभु यीशु का गुणगान करते चर्च पहुंचे श्रद्धालु

मेरठ से सरधना तक प्रभु यीशु का गुणगान करते चर्च पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 08 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
मेरठ से सरधना तक प्रभु यीशु का गुणगान करते चर्च पहुंचे श्रद्धालु
मेरठ से सरधना तक प्रभु यीशु का गुणगान करते चर्च पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

सरधना। प्रतिवर्ष की भांति मंगलवार रात में मेरठ के बेगमपुल से चलकर सरधना के ऐतिहासिक चर्च श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुगण प्रभु यीशु का गुणगान करते व गीत गाते हुए हाथों में मोमबत्ती लेकर मेरठ से करनाल हाईवे होते हुए सरधना चर्च पहुंचे। उन्होंने मंगलवार देर रात बेगमपुल के निकट स्थित सेंट जोजफ चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ पदयात्रा शुरू की। मेरठ-करनाल हाईवे से होते हुए श्रद्धालु कंकरखेड़ा दबथुवा होते हुए नानू मार्ग से सरधना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जुलूस में सबसे आगे फादर हाथों में मोमबत्ती लेकर चले। उनके पीछे सैंकड़ों की संख्या में सैलाब चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालुओं का सरधना चर्च में आने का सिलसिला जारी था। बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed