फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में कुकर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या

परतापुर में कुकर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या

Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में कुकर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या
परतापुर में कुकर्म के बाद मासूम की निर्मम हत्या
विज्ञापन

औद्योगिक एरिया में झाड़ियों में पड़ा मिला शव, एक पैर और दोनों हाथ कटे थे, नरबलि की भी आशंका
डॉग स्क्वायड सूंघते हुए ले गया आरोपी के घर
आरोपी किशोर ने कबूल किया जुर्म, तीन दिन से लापता था सात वर्षीय मासूम, परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर इलाके में अपहरण कर एक मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्चे का एक पैर और दोनों हाथ कटे थे, जिसके चलते नरबलि का भी अंदेशा जताया गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड बुलाकर इसकी जांच भी कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
यह मामला परतापुर की इंद्रापुरम कॉलोनी का है। कन्नौज का मूल निवासी एक परिवार इंद्रापुरम कॉलोनी में छह महीने से किराये के मकान में रह रहा है। परिवार का सात साल का बेटा 23 अप्रैल को लापता हो गया था। बच्चे को काफी तलाशने के बाद परिजनों ने परतापुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर पर अपहरण करने का शक जताया था। पुलिस ने किशोर से काफी पूछताछ की, लेकिन वह भ्रमित करता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बच्चे का शव औद्योगिक एरिया में झाड़ियों में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू की, तो डॉग घटनास्थल से सीधे आरोपी किशोर के घर पहुंचे और भौंकने लगे। पुलिस ने किशोर से फिर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कुकर्म के बाद हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। उसने भी इंद्रापुरम कालोनी में किराये का मकान लिया हुआ है। दोनों के परिवार एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरबलि का हल्ला मचा
बच्चे का एक पैर और दो हाथ कटे थे। लोगों ने हल्ला मचाया कि उसकी बलि दी गई है। नरबलि की बात सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को कुत्तों ने नोंचा हुआ है। आरोपी ने ईंट से कुचलकर मारने की बात बताई है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

कुत्ते नोंच रहे थे शव
बच्चे के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। बच्चे का एक पैर लेकर कुत्ते झाड़ियों से बाहर आए, तो उनकी निगाह उस पर पड़ी। लोगों ने कुत्तों को भगाया। इसी दौरान बच्चे का पिता भी वहां पहुंच गया। पैर देखकर वह समझ गया कि यह उसके बेटे का हो सकता है। बच्चे का पैर कुछ दिन पहले जल गया था। जला हुआ निशान देखकर ही उसे शक हुआ। ढूंढ मची तो झाड़ियों में शव मिल गया। निक्कर से पिता ने उसकी पहचान की। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट देखनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed