फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप

फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप

Thu, 25 Apr 2019 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप
फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप
विज्ञापन

- परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
- पति के अलावा ससुर व सास को भी किया नामजद
मेरठ। सिविल लाइन के पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के उत्तमनगर निवासी पूजा (25) पुत्री महेंद्र की शादी तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी कंपाउंड निवासी सुमित पुत्र अशोक के साथ हुई थी। सुमित फ्रिज-एसी का मैकेनिक है और गंगानगर स्थित किसी दुकान पर काम करता है। शादी के बाद उनके एक बेटी कनक (2) भी हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पूजा घर पर ही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसियों ने पूजा की बेटी की रोने की आवाज सुनी। काफी देर तक भी जब वह शांत नहीं हुई तो उन्होंने वहां पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने अंदर झाककर देखा तो पूजा फंदे पर लटकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो बराबर में कुछ दूरी पर एक अन्य कमरे में रह रहे ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी उस ओर दौड़ लिए। सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसी बीच एसीएम सिविल लाइन चंद्रेश कुमार सिंह भी वहां आ गए और दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन

दहेज हत्या का लगाया आरोप
पूजा के पति सुमित को हिरासत में ले लिया। उधर बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी मेरठ आ गए। वह पहले ससुराल पहुंचे, लेकिन घर पर ताला पड़ा था। जिसके बाद वे सीधे थाने आ गए। थाने में परिजनों ने हंगामा कर दिया। पूजा के पिता महेंद्र का आरोप था कि उनकी बेटी को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोग प्लॉट की मांग करते थे। अक्सर इसी को लेकर उनकी के साथ मारपीट भी की गई। इसी के चलते उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात दुकान पर रहा सुमित
पिछले काफी समय से पूजा और उसके पति सुमित के बीच अनबन चली आ रही थी। अक्सर झगड़ा होता था। सुमित ने बताया कि वह अपनी पत्नी को काफी समझाता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। उल्टा उसे फंसाने की धमकी भी देती थी। झगड़ा अधिक होने लगा तो वह रात को दुकान पर ही सोने लगा। घटना वाली रात भी वह घर नहीं आया और अपनी दुकान पर ही था। सुबह सूचना मिली कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। वह घर आया और फिर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुमित ने खुद पर लगे आरोपों को भी निराधार बताया।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
पूजा के पिता महेंद्र ने सुमित, उसके पिता अशोक कुमार और माता राजबाला पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सुमित और अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - अब्दुर रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed