{"_id":"5c83ffc7bdec22144002d390","slug":"21552154567-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेवानिवृत सीआरपीएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेवानिवृत सीआरपीएफ जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत
गंजदारानगर। शनिवार रात गंज के पास बाइक से पत्नी के साथ घर जा रहे सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात तक लोगों ने जाम नहीं खोला।
गांव लालवाला निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान तिलकराम (46) पत्नी पुष्पा (42) के साथ नजीबाबाद किसी शादी में आए थे। रात को लौटते समय गंज के पास गन्ना सेंटर के निकट उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिसमें तिलकराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुष्पा को निकट के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ रहे। देर रात तक पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी रही।