{"_id":"5c7c453cbdec221a3766a005","slug":"21551648060-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीडिंग के आधार पर नहीं बन रहे बिल, एमडी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीडिंग के आधार पर नहीं बन रहे बिल, एमडी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीडिंग के आधार पर नहीं बन रहे बिल
- पीवीवीएनएल एमडी ने की समीक्षा
मेरठ। रीडिंग के आधार पर बिल नहीं बनाने वाली बिलिंग एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। यह चेतावनी पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने ऊर्जा भवन में आयोजित कंपनी की बिलिंग समीक्षा बैठक में दी। बैठक में आरएपीडीआरपी टाउन बागपत में मीटर रीडिंग कम होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि आरएपीडीआरपी और नॉन आरएपीडीआरपी टाउनों में शत-प्रतिशत रीडिंग बिलिंग की जाए। उन्होंने मैसर्स इंवेंटिव एजेंसी को शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग के आधार पर बिल नहीं बनाने पर जमकर फटकार लगाई और नहीं सुधरने पर ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी। विद्युत वितरण खंड प्रथम लोनी के अंतर्गत बिलिंग एजेंसी मेसर्स फ्लूएंट ग्रिड की बिलिंग प्रगति अत्यधिक कम पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी। बैठक में बिलिंग एफीशियेंसी बढ़ाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। निदेशक राजस्व अरविंद राजवेदी के अलावा सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और बिलिंग एजेंसी प्रतिनिधि शामिल रहे।