{"_id":"5c6c706fbdec2229d2398305","slug":"21550610543-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: एक दिन में मिले 20 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: एक दिन में मिले 20 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू: एक दिन में मिले 20 नए मरीज
- इस साल 70 दिनों में 342 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
- 237 मरीज महानगर के रहने वाले, बाकी अन्य जिलों के
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। मंगलवार को 40 सैंपलों की जांच में 20 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 15 मरीज मेरठ के हैं, बाकी पांच मरीज हापुड़ जिले केरहने वाले हैं।
नए मरीजों में मेरठ से भावनपुर, मवाना, सर्वोदय कॉलोनी, कंकरखेड़ा, मंगल पांडे नगर, शास्त्रीनगर, तिलक रोड बेगम ब्रिज, रेलवे रोड, जाकिर हुसैन कॉलोनी, प्रेमपुरी कंकरखेड़ा आदि आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मरीजों की उम्र दो साल से लेकर 66 साल तक है। इनका इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। इस सीजन में नवंबर से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मेरठ के पांच मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 395 मरीज मिले थे, जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 में मेरठ में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 342 मरीज मिल चुके हैं। इनमें मेरठ के 237 मरीज हैं। इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
---
लोगों में जागरूकता जरूरी
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक पूरी तरह से अंकुश लगाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि अभी तक जितने मरीज मिले हैं, उनमें काफी स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों से जुड़े हुए हैं। मसलन, एक व्यक्ति को स्वाइन फ्लू हो गया तो उसके परिवार केअन्य सदस्य लापरवाही बरतते हैं, जिनसे बाकी भी उनकी चपेट में आ रहे हैं।