फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम व तहसीलदार ने किया निरीक्षक

एसडीएम व तहसीलदार ने किया निरीक्षक

Sun, 17 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम व तहसीलदार ने किया निरीक्षक
मवाना। बोर्ड परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह प्रथम पाली में एसडीएम एवं तहसीलदार ने केंद्र बनाए इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा पूर्ण रूप से सही होती मिली। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अशोक गुप्ता ने शनिवार को कृषक इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, जवाहर इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर निरीक्षण किया। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। काफी देर तक उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से निगरानी की। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सख्त हिदायत दी गई कि यदि कोई नकल करता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन



शहीदों के परिवार को शिक्षक देंगे 50 हजार
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार को अपने वेतन से सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि एएस इंटर कॉलेज के कुछ शिक्षक अपने वेतन से लगभग 50 हजार रुपये इकट्ठा करके शहीदों के परिवार को भेजेंगे। इसके अलावा अन्य कॉलेजों के शिक्षकों से भी बात चल रही है। यदि वह भी वेतन से रुपये देने के लिए तैयार हो जाते हैं तो सहायता राशि बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


समाधान दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी
मवाना। थाना समाधान दिवस में शनिवार को कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। यही नहीं समाधान दिवस पुलिस के अतिरिक्त कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस शुरू किया गया। दोपहर दो बजे तक पुलिसकर्मी ही फरियादियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई फरियादी नहीं पहुंचा। उसके साथ-साथ समाधान दिवस में किसी भी विभाग का कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा। तहसील दिवस पर जनता को अधिक विश्वास होने के चलते धीरे-धीरे समाधान दिवस का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों के नहीं आने पर उन्होंने मामले की जानकारी एसडीएम को दी है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि बोर्ड परीक्षा एवं अन्य काम में लगे होने के कारण अधिकारी समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed