फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाला सफाई न होने के कारण गलियों में भर गया पानी

नाला सफाई न होने के कारण गलियों में भर गया पानी

Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
नाला सफाई न होने के कारण गलियों में भर गया पानी
नाला सफाई न होने से गलियों में भरा पानी
विज्ञापन

-जलभराव से जूझ रही है देवपुरी, न्यूदेवपुरी और आनंदपुरी की जनता
मेरठ। नाला सफाई न होने के कारण देवपुरी, आनंदपुरी, न्यूदेवपुरी इलाकों की गलियों में जलभराव हो रहा है। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचना शुरू हो गया है। लोगों की शिकायत पर अपर नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नाला सफाई कराने और गलियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए।

नगर निगम के वार्ड 42 और 46 में आने वाले देवपुरी, आनंदपुरी, न्यूदेवपुरी इलाके से दो बड़े नाले भी गुजरते हैं। इनकी काफी समय से सफाई न होने और नालों में गोबर भरे होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह निकला है। इस कारण क्षेत्र की गलियों में जलभराव हो गया है। लोगों का रास्तों से गुजरना दूभर हो रहा है। बुधवार को जितिन अरोड़ा, मोहन, मोनू, जसवीर बालियान सहित कई लोग नगर निगम पहुंचे। उन्होंने अपर नगरायुक्त अमित सिंह से जलभराव की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने कहा कि नालों और नालियों की रुटीन में सफाई नहीं हो रही है। इस कारण नालियों का गंदा पानी रास्तों और घरों में भर रहा है। इस पर अपर नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि वह तत्काल नालों की सफाई कराएं। जिन इलाकों में जलभराव हो रहा है। उनका निरीक्षण कर जलभराव खत्म कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed