फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ के तीरंदाज दानिश का नेशनल के लिये चयन

मेरठ के तीरंदाज दानिश का नेशनल के लिये चयन

Wed, 06 Feb 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के तीरंदाज दानिश का नेशनल के लिये चयन
मेरठ के तीरंदाज दानिश का नेशनल के लिए चयन
विज्ञापन

मेरठ। खरदौनी निवासी दानिश चौहान ने सोनभद्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सात मेडल अपने नाम किए हैं। शानदार प्रदर्शन की बदौलत दानिश का चयन नेशनल के लिए हो गया है। दानिश कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तीरंदाजी में अभ्यास करते हैं। सोमवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में 30 मीटर व 50 मीटर स्पर्धाओं में पदक जीते। जिसमें दो गोल्ड, दो ब्रांज, 3 कांस्य पदक हासिल किए। दानिश के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर सहित अन्य अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।



अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में मेरठ की बेटी ने झटका कांस्य पदक
मेरठ। वर्ल्ड ताइक्वांडो के तत्वाधान में संयुक्त अरब अमीरात में ताइक्वांडो फेडरेशन आयोजित द्वारा फजेरा ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 1 से 3 फरवरी को फूजेरा शहर के शेख जायद स्पोर्ट्स कांपलेक्स में हुआ। जिसमें सुशांत सिटी निवासी बांधवी वत्स ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक हासिल किया है। कोच पुर्णेंदु झा ने बताया बांधवी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पदक है। बांधवी डीपीएस में कक्षा नौ की छात्रा है। कोच ने बताया बांधवी वत्स ने अद्भुत खेल दिखाते हुए जूनियर बालिका वर्ग अंडर 59 वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया। बांधवी सीबीएसई प्रतियोगिताओं में भी बांधवी छह से ज्यादा मेडल जीत चुकी है। कोच पुर्णेंदु कुमार झा, मेरठ एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश कुमार सहित ताइक्वांडो परिवार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed