{"_id":"5b7dd8b742c79246475f6ac1","slug":"21534974135-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की स्कूटी के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की स्कूटी के साथ एक दबोचा
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान रोका था युवक को, चोरी की निकली, साथी की तलाश
मेरठ। रेलवे रोड पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ी गई स्कूटी की नंबर प्लेट और रंग बदला गया था। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष रेलवे रोड विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवक को रोका गया था। जो मौके पर कागज नहीं दिखा पाया। शक होने पर स्कूटी के नंबर की जांच की गई तो वो कार का निकला। स्कूटी सफेद रंग की थी लेकिन उसे लाल रंग कर दिया गया था। सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम रवि निवासी कंबोह गेट घंटाघर बताया। आरोपी के अनुसार वो तारापुरी निवासी समीर से चोरी के वाहन खरीदता है। दुपहिया वाहन ढाई से तीन हजार में लेकर उस पर मुनाफा कमाकर दूसरों को बेच देता है। ये स्कूटी भी उसने उसी से ढाई हजार रुपये में खरीदी थी। एसओ ने बताया कि रवि के खिलाफ वाहन चोरी के साथ जालसाजी की धारा भी लगाई जाएगी। समीर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।