{"_id":"5b5e29704f1c1bab7d8b5632","slug":"21532897648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की खबर बहसूमा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की खबर बहसूमा से
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराज में कीचड़ और गंदगी का राज
बहसूमा। तीन दिन लगातार हुई झमाझम बारिश से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। वहीं, रामराज के बाशिंदों को अब कीचड़ से दुश्वारियां झलनी पड़ रही हैं। दो जिलों की सीमा पर बसे रामराज की 31 हजार आबादी गंदगी, जलभराव और कीचड़ से जूझ रही है। मुख्य बाजार की सड़क जनपद मुजफ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग के अधीन है। हालांकि मुख्य बाजार एवं प्रत्येक शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ मेरठ क्षेत्र में है। कई दशक से रामराजवासियों को दो जिलों की सीमा में बसने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
रामराज का हस्तिनापुर रोड स्थित मुख्य बाजार मेरठ जनपद में है। हालांकि यह रोड मुजफ्फरनगर जनपद के लोक निर्माण विभाग के अधीन है। यहां से हस्तिनापुर, तारापुर के लिए दर्जनों प्राइवेट बसें तथा पूरे खादर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का आवागमन पैदल एवं वाहनों से लगा रहता है। इस मार्ग से बारिश के बाद हुई कीचड़ के चलते पैदल गुजरना भी दुश्वार हो गया है। इसकी वजह मुख्य बाजार की सड़क विभाग के अधीन होने से सीमा विवाद में उलझा है।
व्यापारी राजीव छाबड़ा, अजय अग्रवाल, विपिन मनंचदा का कहना है कि उन्होंने मुख्य सड़क के निर्माण के लिए कई बार तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। मामला दो जनपदों से जुड़ा होने के कारण बार-बार लटक जाता है। तीन साल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने गदंगी से निजात दिलाने की जरूर कोशिश की थी, लेकिन फिर दो जनपदों में होने के कारण मामला अधर में है। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान संगीता रानी का कहना है कि रामराज के लिए केवल एक सफाई कर्मचारी ही तैनात है। बाजार की सफाई के लिए अलग से कोई फंड नहीं है। रूटीन में सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करता है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
दो जनपदों की सीमा पर बसा होने के कारण हो रही दुश्वारी
महज एक सफाईकर्मी के भरोसे है 31 हजार आबादी