{"_id":"5b58e9194f1c1b6f548b699b","slug":"21532553497-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में किया गया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में किया गया पौधरोपण
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला जज आलोक सक्सेना तथा जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर व महामंत्री प्रवीन कुमार सुधार द्वारा भी बार एसोसिएशन के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वकीलों ने पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। जिससे हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण कम करने में मदद् मिलेगी। पौध उपलब्ध कराने के लिए बार एसोसिएशन ने डीएफओ अदिति शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीजेएम अभय प्रकाश नारायण, मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा, अनिल तोमर, मिसबाहुद्दीन, सुरेंद्र ढाका, अमित धामा, राजेंद्र तोमर, राकेश त्यागी, वैभव, आनंद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन