{"_id":"5b4bb56c4f1c1b41748b4f4b","slug":"21531688300-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में नाला निर्माण न करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में नाला निर्माण न करने की मांग
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। फतेहउल्लापुर मार्ग पर नगर निगम ने ईंटों के नाले के स्थान पर आरसीसी का नाला निर्माण कार्य शुरू कराया है। बरसात में नाला निर्माण से जनता ने दिक्कत होने की शिकायत की है। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण बरसात के बाद कराए जाने की मांग की है।
कांच के पुल से फतेहउल्लापुर मार्ग की जल निकासी की समस्या काफी समय से चली आ रही है। नगर निगम के पार्षदों की मांग पर नगर निगम ने टीएफसी के खजाने से नाला निर्माण का प्रस्ताव पास किया। नाला निर्माण भी आरसीसी से कराया जा रहा है। कार्य के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बरसात में नाला निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है। आरोप है कि नाले में पानी भरा है। लेकिन निर्माण सामग्री डाली जा रही है।