फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आयुर्वेद में वायरस से बचाव के समाधान: योगी

आयुर्वेद में वायरस से बचाव के समाधान: योगी

Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद में वायरस से बचाव के समाधान: योगी
मेरठ। आयुष्मान योग संस्थान ट्रस्ट की ओर से रविवार को हवन यज्ञ की शृंखला का शुभारंभ किया गया। इसमें पर्यावरण को शुद्ध रखने और लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के बारे में बताया गया। अब अभियान चलाकर शहरों से लेकर गांवों तक 15-20 लाख लोगों को डेंगू से बचाव की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नौचंदी ग्राउंड प्रीत विहार स्थित संस्थान के मुख्य कार्यालय पर 11 कुंडीय यज्ञ से इसकी शुरुआत हुई। इसमें सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र और प्रकृति को शुद्ध स्वरूप प्रदान करने वाले मंत्रों का उच्चारण कर आहुति दी गई। संस्थान के संस्थापक आचार्य यशोवर्धन योगी ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे वायरस अधिक सक्रिय होते हैं। आयुर्वेद में इन वायरस से बचाव के समस्त समाधान मौजूद हैं। डेंगू की दवाई पिलाने के लिए एनजीओ की भी मदद ली जाएगी। जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भी डेंगू से बचाव की दवाई पिलाई गई। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, बरेली से आए स्वामी क्रांतिवेश, पटियाला से आए स्वामी ब्रह्मदत्त, स्वामी देवेश्वर, आलोक सिसौदिया, राकेश पार्षद, सचिन पार्षद और नरेश राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान
इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली बेटियों को भी सम्मानित किया गया। पौधरोपण में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पांच वर्षीय ईहा दीक्षित, रेसलिंग में प्रियंका सिंह और तनु चौहान और अंतर्राष्ट्रीय मल्ल अलका तोमर और यूपी में इंटर में मेरठ टॉप करने वाली नेहा गुप्ता के अलावा कुश्ती कोच जबर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नष्ट होती जा रही संस्कृति: साध्वी प्राची
कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा कि संस्कृति पूरी तरह से नष्ट होती जा रही है। बच्चों को संस्कार आने चाहिए। संस्कार न होने के कारण दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सभी से संकल्प लेने और सुधार का दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। उन्होंने वेदों में बीमारियों के बचाव के लिए वर्णित मंत्रों का उच्चारण कराया।

नहीं आए आयुष मंत्री
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी को आना था। लेकिन लखनऊ में व्यस्तता के कारण वह इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। उनके स्थान पर सांसद विजयपाल तोमर ने इस हवन यज्ञ की शृंखला का उद्घाटन किया।
151 यज्ञों का होगा आयोजन
आचार्य यशोवर्धन योगी ने बताया कि इस बार गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों मेें कुल 151 यज्ञों का आयोजन किया जाएगा।
खास बातें
- 11 कुंडीय हवन यज्ञ शृंखला का किया गया शुभारंभ
- 15 से 20 लाख लोगों को पिलाई जाएगी डेंगू से बचाव की दवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed