फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम में कर्मचारी तबादलों पर गरमाई राजनीति

नगर निगम में कर्मचारी तबादलों पर गरमाई राजनीति

Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में कर्मचारी तबादलों पर गरमाई राजनीति
मेरठ। नगर निगम कर्मचारियों के तबादले और पटल परिवर्तन पर राजनीति गरमा गई है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने तबादला नीति का सही से पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए तबादला सूची को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम में तीन साल से एक ही सीटों पर जमे कर्मचारियों के तबादले और पटल परिवर्तन किए गए हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनीस अहमद और महामंत्री आलोक शर्मा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपर नगर आयुक्त अली हसन कर्नी से मिले और तबादला सूची पर सवाल उठाए। अनीस अहमद ने कहा कि तीन साल से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। संघ को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ये सूची पारदर्शिता व वरिष्ठता के आधार पर तैयार नहीं की गई है। कई ऐसे कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए जो एक साल से ही पटल पर कार्य कर रहे थे। महिला कर्मचारियों का तबादला नलकूपों पर कर दिया गया जो गलत है। आलोक शर्मा ने कहा कि तबादला सूची प्रशासनिक न होकर राजनीति से प्रेरित लग रही है। जब तक सूची दुरुस्त नहीं की जाएगी तब तक कोई भी कर्मचारी नवीन तैनाती पर योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं करेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त के नाम शिकायती मांग पत्र भी सौंपा गया। रवि कुमार बाबरा, आशीष कुमार, दुष्यंत कुमार, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed