फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा

भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा

Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा
भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर महिला का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि जिस मकान में वह बीस साल से रह रही है भाजपा नेता के साथ मिलकर आधा दर्जन लोगों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और उसके सामान को बाहर फेंक दिया। पूरे मामले में एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देहलीगेट थाना क्षेत्र के पूर्वा ताहिर हुसैन मंदिर वाली गली निवासी मुज्म्मिल की पत्नी सिंपा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि बीस साल से मकान में रह रही है। इसी मकान में हिंदू परिवार भी रह रहा है। आरोप है कि एक भाजपा नेता का वहां आना जाना है। भाजपा नेता के इशारे पर दूसरे परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर बाहर निकाल दिया और सामान भी फेंक दिया। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी। इस मामले में थाने में शिकायत की तो पुलिस ने भाजपा नेता के दबाव में डरा धमकाकर थाने से भगा दिया।
महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को भी अन्य महिलाओं ने उसे बुरी तरह से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। एक युवक ने कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी राजेश पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चर्चाओं में रहा है भाजपा नेता
भाजपा नेता का नाम सुनकर पुलिस अफसर भी हैरत में रह गए। पीड़िता ने बिलखते कहा कि भाजपा ने उसे घर से बेघर करा दिया। यह भाजपा नेता पहले भी शहर में चर्चाओं में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed